वंदे मातरम कैंप 2026–27 का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान के साथ समापन
देहरादून। मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड की ओर से देहरादून में आयोजित वंदे मातरम कैंप 2026–27 का आज विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास सत्र और प्रतिभागियों के सम्मान के साथ समापन हुआ। कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और युवा सहभागिता से जुड़ने का अवसर मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के लिए प्रातःकालीन मेडिटेशन सत्र से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर विशेष सत्र लिया। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद और स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के महत्व पर प्रतिभागियों से संवाद किया।
कैंप के दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत किया।
सामूहिक प्रस्तुतियों के बाद प्रतिभागियों ने एकल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। केरल की पारंपरिक कलरिपयट्टू और राजस्थान की रागिनी सहित विभिन्न राज्यों की कला एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
कार्यक्रम के अंत में कैंप में सफलतापूर्वक सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. गोविंद सिंह के साथ मेरा युवा भारत, उत्तराखण्ड के राज्य निदेशक राहुल नडबराल और उप निदेशक अविनाश सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
#VandeMataramCamp #MeraYuvaBharat #Uttarakhand #Dehradun #YouthPower #YouthDevelopment #NationalUnity #CulturalDiversity #YouthEngagement #PersonalityDevelopment #Leadership #IndianCulture #YouthOfIndia #EkBharatShreshthaBharat**
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…