एजुकेशन

8 अक्टूबर से प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान

8 अक्टूबर से प्रदेश में मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि **8 से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) विशेष कैंप लगाएंगे।** इन कैंपों में प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा और पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि **12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर चिन्हित पात्र लोगों को फॉर्म-6 भरने में सहायता करेंगे।** इस दौरान ऐसे मतदाताओं की भी पहचान की जाएगी, जिनके नाम एसआईआर से पहले की मतदाता सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं की मौजूदा स्थिति का सत्यापन करेंगे और पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे।

अभियान के दौरान **1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं** के भी फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे, ताकि पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। बीएलओ द्वारा तैयार सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा की जाएगी।

अभियान के अंतिम चरण में ईआरओ बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। इससे राजनीतिक दलों को छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास मौजूद रहे।

#VoterList #VoterRegistration #ElectionCommission #Uttarakhand #UttarakhandElection #VoterAwareness #ElectoralRoll #SVEEP #Democracy #VotingRights #Election2026 #Dehradun**

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago