कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद
नैनीताल। ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने आज कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। टीम ने धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई सुगम एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ ही चल रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।
फिल्म के अभिनेता **शोभिनव सत्या**, अभिनेत्री **पूर्णिमा तिवारी** और प्रोड्यूसर **रागिनी सोना** ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। फिल्म टीम ने खटीमा में आयोजित **आदि रंगोत्सव-2026** में भी सहभागिता की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने उत्तराखंड की संस्कृति के विविध आयामों, लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों को करीब से देखा। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
फिल्म टीम के सदस्यों ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए **मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी** का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धाम में दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें सहजता से बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
टीम ने देशभर के लोगों से उत्तराखंड आने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराएं देश-दुनिया के लोगों को लगातार आकर्षित करती रही हैं। उन्होंने लोगों से चारधाम सहित उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया।
फिल्म टीम ने कहा कि उत्तराखंड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनत्व उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। देवभूमि की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा उनके लिए बेहद खास अनुभव रही।
**#KainchiDham #NeemKaroliBaba #HanumanAnsh #Uttarakhand #Nainital #DevbhoomiUttarakhand #UttarakhandTourism #SpiritualTourism #CharDham #UttarakhandCulture #Bollywood #IndianCinema**
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…