देहरादून, 18 नवम्बर 2025:
आज देहरादून में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हर्रावाला मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) में कचरा प्रबंधन वाहन, फर्श निर्माण कार्य और सुरक्षा दिवार (बाउंड्री वॉल ) का लोकार्पण किया गया। यह पहल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में राजत ग्रोवर (सीएचआरओ), समीर सक्सेना (रीजनल हेड, उत्तराखंड) और निशांत बांगेरा (सीएसआर हेड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस एमआरएफ का संचालन वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो देहरादून सहित हिमालयी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यरत है।
इस अवसर पर राजत ग्रोवर ने कहा कि “हर्रावाला एमआरएफ में दिखाई देने वाला बदलाव प्रेरणादायक है। यह न केवल कचरे के बेहतर प्रबंधन का उदाहरण है बल्कि स्थानीय सफाई साथियों के लिए आजीविका का माध्यम भी बन रहा है।”
नए वाहन और ढांचे के जुड़ने से एमआरएफ की कार्य क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे संग्रहण, पृथक्करण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सकेगी। यह पहल सफाई साथियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण और स्थायी रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
हर्रावाला एमआरएफ वर्तमान में देहरादून शहर का एकमात्र ऐसा मॉडल केंद्र है, जो एकीकृत कचरा प्रबंधन प्रणाली को प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम में वेस्ट वॉरियर्स संस्था से नवीन कुमार सडाना, सुरज अग्रवाल, मनीष शर्मा, सतेन्द्र और आकाश उपस्थित रहे।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…