मुख्यमंत्री धामी बोले— सोशल मीडिया क्रिएटर्स आगे आएं, उत्तराखण्ड की सकारात्मक छवि देश-दुनिया तक पहुँचाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यभर से आए Social Media Content Creators और Influencers मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया नई पीढ़ी के लिए एक शक्तिशाली माध्यम है, जिसका उपयोग राज्य की सकारात्मक छवि प्रसारित करने में किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह किया कि वे अपने कंटेंट में उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, और राज्य की उपलब्धियों को प्रमुखता दें, ताकि राज्य को नई पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया फेक न्यूज और नकारात्मक नैरेटिव का सबसे प्रभावी जवाब भी दे सकता है।
सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में शासन व्यवस्था में सोशल मीडिया को पारदर्शिता और संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। प्रधानमंत्री की इसी प्रेरणा से राज्य सरकार भी “Digital Uttarakhand” के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं प्रतिदिन सोशल मीडिया पर आने वाली जनसमस्याओं, शिकायतों और सुझावों की निगरानी करते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया की एक पोस्ट से—
किसी बच्चे का इलाज संभव हुआ,
किसी बुजुर्ग की पेंशन बहाल हुई,
किसी सड़क की मरम्मत कराई गई,
और आपदाओं के समय फंसे लोगों को तत्काल राहत मिली।
मुख्यमंत्री ने समाज में फैल रही भ्रामक खबरों और फेक नैरेटिव पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी तथ्यहीन सामग्री का तत्काल फैक्ट-चेक और सही जानकारी का प्रसार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…