गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण
देहरादून। अशोक कुमार आईपीएस ,डीजीपी ने आज पुलिस लाइन देहरादून में गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को दिये जा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की थाना स्तर पर गठित टीम गौरा की 35 महिला पुलिस कर्मियों को Self Defence Master Training Programme के अन्तर्गत पुलिस लाईन देहरादून में तीन दिवसीय आत्मरक्षा तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में गौरा टीम में नियुक्त अन्य महिला कर्मियों के साथ-साथ स्कूल/कालेज/ग्राम/मौहल्लों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
DGP Sir ने कहा कि मिशन गौरा शक्ति केवल एक पुलिस एप्प नहीं अपितु उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का हिस्सा है। मिशन गौरा शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रैनिंग देना, प्राप्त शिकायतें का समय से निस्तारण किया जाना, स्कूल/कालेजों में जाते वक्त जिन क्षेत्रों में महिलाओं/लडकियों के साथ छेडछाड होती है, उन क्षेत्रों में फोकस करना, वहां पैट्रोलिंग बढाना ये सब इस मिशन के पार्ट है।
#UttarakhandPolice #womensafety
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…