राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई ने मनाया होली मिलन प्रोग्राम
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई
महानगर, देहरादून के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी ‘होली के रंग कवियों के संग’ 25 फरवरी (शनिवार) को कविता बिष्ट ‘नेह’ के निवास स्थान, इंजिनियर्स एन्क्लेव, जी.एम.एस. रोड, देहरादून में सम्पन्न हुई।
आज की गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. सुधा रानी पांडे जी रही। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. इंदु अग्रवाल जी द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथियों में ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत ‘श्री’ जी, महिमा ‘श्री’, श्री जसवीर हलधर जी एवं अम्बर खरबंदा जी, अजय मोहन जी, शिव मोहन सिंह जी, डॉली डबराल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री के.डी.शर्मा जी, श्री राकेश जैन जी, श्रीमती नीता कुकरेती जी, श्रीमती ऋतु गोयल जी,
गोष्ठी का संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ गढ़वाल महामंत्री मणि अग्रवाल ‘मणिका’ जी एवं दूसरे सत्र का संचालन उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा कौशिक द्वारा किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ सुश्री अदिति बिष्ट द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।
तत्पश्चात काव्य पाठ की धारा में सभी ने रंग-बिरंगी होली पर अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुति से मंच को शोभायमान बनाया। होली के रंग में रंगकर अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई प्रेषित की। सभी की शुभकामनाओ एवं सुंदर रचनाओं ने पूरे प्रांगण को अपने रंग से सराबोर कर दिया। फ़ागुन की रंगीनियों ने मन को हर्षित किया। श्रीकांत ‘श्री’ जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से अपने उदगार उकेरे। महिमा ‘श्री’ जी ने होली गीत, मुख्य अतिथि मंजू श्रीवास्तव जी की रचना और वरिष्ठ कवि श्री अंबर खरबंदा जी की रचनाओं ने सभी का मन मोह लिया। ‘दुष्यंत’ पुरस्कार से सम्मानित ओज के कवि श्री जसवीर हलधर जी ने देश भक्ति एवं होली के सुंदर सारगर्भित छंद सुना कर आत्मविभोर किया।
सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु सभी वरिष्ठ कवि एवं कवयित्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏
कविता बिष्ट, महामंत्री
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई
महानगर देहरादून, उत्तराखंड
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…