SIR के दौरान मतदाताओं को नहीं होगी परेशानी, 77% नोटिस पहुंचाए गए : CEO
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विस्तृत चर्चा की और उनका फीडबैक लिया। बैठक में नोटिस चरण के तहत जारी सुनवाई की प्रक्रिया से भी राजनीतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया गया।
CEO ने कहा कि SIR के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जारी 24 लाख नोटिसों में से लगभग 19 लाख (77 प्रतिशत) नोटिस बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता अधिकतम पांच मामलों में दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। इससे अधिक मामले आने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) नियमानुसार स्वयं जांच एवं सत्यापन करेंगे। वहीं, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म जमा कर सकते हैं। पुनरीक्षण अवधि में 30 फॉर्म प्रस्तुत होने पर भी ERO अपने स्तर पर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई करेंगे।
CEO ने सभी जनपदों को निर्देश दिए हैं कि सामान्य विसंगतियों वाले नोटिसों का BLO दस्तावेजों का सत्यापन कर स्थानीय स्तर पर निस्तारण करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उनके मामलों में ERO/AERO स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना और अमेंद्र बिष्ट, बसपा से सतेंद्र चोपड़ा और जसपाल तथा CPI(M) से अनंत आकाश मौजूद रहे।
#Uttarakhand #Election #CEO #SIR #VoterList #ElectionCommission #Democracy #Dehradun #BLO #News
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…