SIR अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडलायुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और फील्ड स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि बारिश के कारण जिन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित है, वहां विसंगति वाले मामलों में BLO मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ERO/AERO को सुविधाजनक रणनीति तैयार कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करने को कहा, ताकि SIR अभियान को लेकर उनके मन में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
सीईओ ने आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत और आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप के हालिया जनपद भ्रमण का फीडबैक लिया। साथ ही दोनों मंडलायुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट करते हुए अभियान की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित दोनों मंडलायुक्त और सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
#SIR #SpecialIntensiveRevision #ElectionCommission #Uttarakhand #CEO #VoterVerification #ElectoralRoll #Dehradun #Haridwar #UdhamSinghNagar #ElectionUpdate
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…