*देहरादून डीएस नेगी कॉलोनी रायपुर रोड में एक युवक गिरा नाले में अभी तक भी क्यू है प्रसाशन मौन जनता की कब होगी समस्या दूर*

*देहरादून 25 जुलाई 23।* *देहरादून के रायपुर इलाके में डी एस कॉलोनी से राव नाले में पुलिया पार करते हुये,रोहित गोयल उर्फ बंटी पुत्र मनमोहन लाल,निवासी डीएस कॉलोनी उम्र 32 वर्ष गिर गया ।जिसका अभी तक कुछ पता नही चला नाले का बहाव अधिक है, जिससे रोहित को अभी तक नही खोज पाया प्रशासन , स्थानीय लोगो का कहना है वार्ड नंबर 61 केवल विहार नाले के किनारे बने घरों मे बारिश होने पर पानी भर जाता है जबकि लोगों कहना है उन्होंने अपनी तरफ से घर ऊंचे बनाये है सुरक्षा दीवार लगाई है किंतु बरसाती नाले के पानी के आगे उनके सारे प्रयास विफल हो जाते हैं । घरों का समान राशन पानी सब कुछ बर्बाद हो जाता है। ये सब समस्या वहाँ के निवासी पिछले 2 साल से झेल रहे हैं । इन्हीं हालतों मे जी रहे हैं। बरसात के मौसम ये नाला रौद्र रूप ले लेता है। किन्तु पुस्ता और सुरक्षा दीवार न होने से नाला पार करते हुए दुर्घटना का डर हर घड़ी बना रहता है। , रोहित गोयल जो प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता था,रोहित के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं वो साथ रहता है।उसकी माँ तबियत खराब थी वो उनको मिलने आया था।,पुलिया में नाले के पानी में अत्यधिक बारिश होने के कारण ओवरफ्लो में बहने की सूचना है,थाना रायपुर के अनुसार रोहित को अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है। सूचना मिलते ही पार्षद नीतू द्वारा लोकप्रिय विधायक उमेश शर्मा कौऊ जी को सूचना दी गई मौके पर माननीय लोकप्रिय विधायक उमेश शर्मा काऊ जी, एस0डी0एम सदर , सी0ओ मसुरी/रायपुर ,एस0ओ रायपुर एवं एस0डी0आर0अफ की टीम एव क्षेत्र की सम्मानित पार्षद नीतू , मंडल अध्यक्ष एव पार्षद संजीव मल्होत्रा, पंकज खरे मंडल उपाध्यक्ष मौजूद रहे साथ ही माननीय विधायक उमेश शर्मा काउ द्वारा तत्काल परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाई गई । ओर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। किन्तु रोहित अभी तक मिला नही ।*

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)