ढोलसागर के प्रखर विद्वान  सोहन लाल  डॉक्टरेट की मानद उपाधि सम्मानित करेगा गढ़वाल विवि।

 23 नवम्बर 2022 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित क्रियाकलाप केन्द्र (एक्टिविटी सेंटर) में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल ने एक पत्रकारवार्ता की।
दसवें दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो वाई पी रैवानी ने इस अवसर पर स्वर्ण जयंती के लोगो का विस्तृत परिचय दिया। 1 दिसम्बर 2022 को आयोजित होने वाले दसवें दीक्षान्त समारोह से पूर्व कुलपति ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से दीक्षान्त समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। गौरतलब है कि कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल के संरक्षण मे पिछले पांच वर्षों से लगातार विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह का आयोजन हो रहा है। पत्रकारों को बातचीत करते हुए कुलपति ने बताया कि 1 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाले दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवम पहले इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार होगें तथा इस अवसर पर विश्वविद्यालय उतराखंड की प्राचीन संस्कृति और परम्परा, ढोलसागर के प्रखर विद्वान, प्रसिद्ध ढोलवादक  सोहन लाल  को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेगा।    यह गर्व की बात है ही की उत्तराखण्ड की संस्कृति मूल संवाहकों को उनके ज्ञान परम्परा इस तरह सम्मान हो रहा है।   विश्वविद्यालय  से 150 पीएचडी, स्नातकोत्तर 4531 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसमें से दसवें दीक्षान्त समारोह के लिए पीएचडी के 76, स्नातकोतर के लिए 246 छात्र-छात्राओं ने समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण किया है।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)