खुशखबरी उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामलों को कम होता देख (FRI) परिसर का दीदार करने वाले पर्यटकों लिए खुला

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामलों को कम होता देख (FRI) परिसर का दीदार करने वाले पर्यटकों लिए खुशखबरी हैं। जी हां, बता दें कि एक बार फिर पर्यटकों के लिए अब फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट को 13 दिसंबर से खोले जाने का फैसला लिया गया है। जिसके मुताबिक देहरादून स्थित एफआरआई को 13 दिसंबर से खोला जाएगा, लेकिन एक दिन में फिलहाल 200 पर्यटकों की ही लिमिट रहेगी। जहां कोविड 19 प्रोटोकॉल के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद पर्यटक कैंपस में आ सकेंगे।
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में ट्रेनिंग के लिए गया वन विभाग के अफसरों का एक दल दो सप्ताह पहले जब देहरादून लौटा था, तो 11 आईएफएस अफसर संक्रमित पाए गए थे। तब उन्हें एफआरआई में ही क्वारंटाइन कर संस्थान को बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही देहरादून जिले के इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई, जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी और डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड, कुल्हाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के कारण क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। फ़िलहाल अब न स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जिसके चलते एफआरआई को 13 दिसंबर से खोला जाएगा।

