मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक ली। उन्होंने दूरदर्शी योजना (Legacy Plan) के साथ उत्तराखण्ड में लंबी अवधि के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष बल दिया। मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समय सीमा में विकसित करने के निर्देश खेल विभाग को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से ग्रीन स्पोर्ट्स तथा ग्रीन टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को विश्व स्तरीय मेजबान के रूप में स्थापित करने का स्वर्णिम अवसर है। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने राष्ट्रीय खेलों को एंटी ड्रग्स अभियान, ग्रीन नेशनल गेम्स तथा राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने के अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के स्टेडियम एवं खेल स्थलों को ग्रीन कॉन्सेप्ट तथा सेल्फ सस्टेनबल की अवधारणा पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टेडियम तथा खेल स्थलों पर उरेडा के सहयोग से सोलर लाइट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत सड़कों के सुधार के संबंध में लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ एक बैठक तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान इंटरनेट सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण  अमित सिन्हा, सचिव  शैलेश बगौली सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#DevelopingUttarakhand

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)