एजुकेशन

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को 2 जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी।

उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डी.के सिंह की ओर से सभी राज्य खेल संघों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि चयन ट्रायल रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो उपलब्ध कराना भी आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाए और राष्ट्रीय खेलों में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाए। उन्होंने राज्य खेल संघों से अपेक्षा की कि वे चयन प्रक्रिया के लिए जारी दिशा निर्देशों का विशेष ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जाएगी।

चयन प्रकिया के दिशा निर्देशानुसार सभी चयन ट्रायल निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने होंगे और प्रत्येक पात्र एथलीट को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। एथलीटों को 28 जनवरी 2025 को उद्घाटन समारोह से कम से कम छह महीने पहले उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए या उस राज्य में निवास करना चाहिए या कार्यरत होना चाहिए, जहां की राज्य टीम के लिए वे दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रत्येक राज्य खेल संघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित खेल में विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त एक योग्य प्रशिक्षक या चयनकर्ता उत्तराखण्ड के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का आंकलन करने के लिए ट्रायल के दौरान मौजूद रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चयन परीक्षणों की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षणों की तस्वीरें भी लेनी होगी।

#38thNationalGamesUttarakhand

#38thnationalgames #uttarakhand #sports

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

3 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago