उत्तराखण्ड में 38वें नेशनल गेम्स: राज्य पक्षी मोनाल है राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर
38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखण्ड में हर तरफ उत्साह है। ओलंपियन खिलाड़ी भी इस महा आयोजन का भागीदार बनने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष रावत इस आयोजन में खिलाड़ी बतौर नहीं दिखेंगे, लेकिन एक कोच के तौर पर उनकी सक्रिय भागीदारी जरूर दिखेगी। इसी तरह पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंकिता ध्यानी भले ही बेंगलूरू नेशनल कैंप में है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों को लेकर काफी उत्साहित है। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सूरज पंवार और परमजीत सिंह भी बेहद उत्साहित हैं।
38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखण्ड के हिस्से आई है। यह महा आयोजन 28 जनवरी 2025 से शुरू होना है। इससे पहले 15 दिसंबर को राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ ही मशाल व अन्य प्रतीकों की लांचिंग की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में मनीष रावत ही पहली बार मशाल को हाथ में लेकर सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे। वह उत्तराखण्ड पुलिस के इंस्पेक्टर भी हैं।
पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके तीन खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, सूरज पंवार और परमजीत सिंह राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…