एजुकेशन

धामी ने आज रुद्रप्रयाग में आयोजित “लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान” कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स किया अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग में आयोजित “लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान” कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां भगवती के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंध माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री धारण किए कन्याओं को देख मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हुए, साथ ही मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कन्याएं भी बेहद खुश नजर आई।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती के रूप में आई कन्याओं का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठकर गोबर के दिए भी बनाए। इससे पहले उन्होंने अगस्त्यमुनि मैदान के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग के द्वारा जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत 61 स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के जरिए ₹75 हजार प्रति महिला के हिसाब से ₹45 लाख 75 रुपए का अनुदान दिया गया। जबकि 06 महिला समूहों को सीसीएल के तहत डेढ़ से छह लाख रुपए तक के चेक वितरित किए गए।

इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को पावर बिडर 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 05 काश्तकारों को निशुल्क स्प्रे मशीन वितरित की गई एवं पर्यटन विभाग के तीन लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

21 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago