स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल स्थित उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित LaQshya (Labour Room Quality Improvement Initiative) National Certification पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही उत्कृष्ट सम्मान मिलता है।
इस सम्मान के माध्यम से अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सुरक्षित प्रसव प्रक्रियाओं और नवजात शिशु देखभाल में किए गए अद्वितीय सुधारों की सराहना की गई है। स्वाति एस. भदौरिया ने उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि “LaQshya अवॉर्ड से सम्मानित होना हमारे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गौरव का विषय है। यह पुरस्कार मातृ और शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नरेंद्रनगर का उप जिला चिकित्सालय इस क्षेत्र में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक आदर्श बन गया है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की समर्पित सेवा और बेहतर संसाधनों के कुशल उपयोग के कारण ही इस प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन को प्राप्त किया जा सका है। अब तक उत्तराखण्ड राज्य में 11 NQAS National Certification एवं 20 LaQshya National Certification प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इसी प्रकार की गुणवत्ता सुधार की पहल को प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे राज्य के स्वास्थ्य मानकों में निरंतर सुधार हो सके और प्रत्येक नागरिक को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…