देहरादून में कुमार स्वीट्स एवं कुमार कैटरिंग सहित एयरोडाइन रेस्टोरेंट आईटीसी फार्च्यून रिजल्ट मसूरी को फाइव स्टार हाइजीन रेटिंगप्रमाण पत्र मिले हैं।

देहरादून: देहरादून में कुमार स्वीट्स एवं कुमार कैटरिंग सहित एयरोडाइन रेस्टोरेंट आईटीसी फार्च्यून रिजल्ट मसूरी को फाइव स्टार हाइजीन रेटिंगप्रमाण पत्र मिले हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के अनुसार फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक नागरिक को सेफ हाइजेनिक फूड सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम तैयार किए गए हैंI जिसमें हाई रिस्क फूड श्रेणी स्वीट शॉप,डेयरी,मीट शॉप और रेस्टोरेंट फूड हेतु हाइजीन को लेकर रेटिंग की जा रही हैI

इसके तहत खाद्य कारोबार करता को हाइजीन रेटिंग हेतु फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पोर्टल में ऑनलाइनआवेदन करना होता हैi उसके उपरांत ऑडिट प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है जिसको अंतिम रूप से ऑडिट, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑडिट एजेंसी द्वारा पूर्ण किया जाता है उसके उपरांत ही फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा हाइजीन रेटिंग ऑल इंडिया लेवल प्रमाण पत्र जारी होता है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)