प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक खातों की संख्या अब 41 करोड़ के पार हो गई है। इसके तहत खोले गए अकॉउंट में खाताधारकों को कई सुविधायें मिलती हैं।

इस खाते के अंतर्गत अगर आपके खाते में बैलेंस नहीं है तब भी आप 10,000 रुपए तक निकाल सकते हैं। इसके अलावा, Rupay Debit Card की सुविधा दी जाती है, जिससे आप खाते से पैसे निकलवा सकता है और खरीददारी भी कर सकते हैं।

2014 में शुरू हुई थी योजना

गौरतलब है कि PM नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जनधन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसी साल 28 अगस्त को इस योजना को शुरू किया गया था। सरकार ने 2018 में अधिक सुविधाओं व लाभों के साथ इस योजना का दूसरा संस्करण शुरू किया।

मंत्रालय के अनुसार 2015 के बाद से लगातार zero balance वाले खातों की संख्या में कमी आई है। मार्च 2015 में 58% खाते ऐसे थे, जिनमें balance नहीं था जो अब 7% के करीब आ गए है। यानि अब लोग इसमें पैसे भी जमा कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।

जानिए कैसे मिलेंगे 10 हजार रुपये
जन धन योजना के तहत आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के बाद भी 10,000 रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की सुविधा मिल जाएगी. ये सुविधा कम वक्त के लोन की तरह है. पहले ये रकम 5 हजार रुपये हुआ करती थी. सरकार ने अब इसको बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है.

ये है नियम
इस अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल है. ओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन धन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट की मिलती है.

क्या है जनधन खाता?
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) सबसे महत्वाकांक्षी वित्तीय प्रोग्राम है जो बैंकिंग/बचत तथा जमा खाते, विप्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन तक पहुंच सुनिश्चित करता हो. यह खाता किसी भी बैंक शाखा अथवा व्यवसाय प्रतिनिधि (बैंक मित्र) आउटलेट में खोला जा सकता है. पीएमजेडीवाई खातों जीरो बैलेंस के साथ खोला जा रहा है.

मिलती हैं कई सुविधाएं

जन धन योजना के तहत 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता भी खुलवाया जा सकता है।
इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर आपको रूपे एटीएम कार्ड, 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर, 30 हजार रुपए का लाइफ कवर और जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
आपको इस पर आपको 10 हजार की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है।
इस अकाउंट को किसी भी बैंक में खोला जा सकता है।
इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मैंटेन नहीं करना होता है।

जन धन खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
खुलवाने के लिए भी आप आधार कार्ड , पासपोर्ट ड्राईंग लाइंसेंस के साथ साथ केवाईसी की जरूरत को पूरा करने वाले दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अगर आपके पास दस्तावेज नहीं हैं, तो आप स्मॉल अकॉउंट खुलवा सकते हैं। इसमें आपको सेल्फ अटेस्टेड फोटो और बैंक अध‍िकारी के सामने अपने हस्ताक्षर भर देना होता है। जनधन खाता खुलवाने के लिए आपको किसी भी तरह की फीस या चार्ज नहीं चुकाना पड़ता है। कोई भी 10 साल या उससे ज्यादा की उम्र का शख्स यह खाता खुलवा सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)