विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

गैरसैंण। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

रुद्रप्रयाग जनपद में आगमन पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं, चमोली जनपद में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

गौचर, कर्णप्रयाग और खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #VidhansabhaSession #Gairsain #Bhararisain #Chamoli #Rudraprayag #UttarakhandNews #CMUttarakhand #UttarakhandPolitics**

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)