पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी 
वाराणसी के नमो घाट पर आज भारतीय वायुसेना का भव्य और रोमांचक एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ (एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026) आयोजित किया गया, जिसके गवाह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने।
इस एरियल डिस्प्ले के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और जांबाज पायलटों ने गंगा नदी के ऊपर आसमान में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। लड़ाकू विमानों की गर्जना और हवा में बनती-बिगड़ती आकृतियों ने वहां मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री ने इस भव्य प्रदर्शन को देखा और भारतीय वायुसेना के शौर्य, तकनीक और अदम्य साहस की सराहना की। इस शो ने न सिर्फ वायुसेना की ताकत को प्रदर्शित किया, बल्कि काशी की पवित्र धरती पर आधुनिक विमानों और सांस्कृतिक धरोहर का एक अनूठा संगम भी पेश किया।
#VaranasiAirShow #PMModi #IndianAirForce #WingsOverGanga #NamoGhat #Varanasi #IAF

