जय माँ शारदे🌹
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के तत्वधान में ‘महिला इकाई महानगर देहरादून’ की मासिक काव्य गोष्ठी 8 जनवरी 2022 को ऑनलाइन सम्पन्न हुई। माँ भारती, राष्ट्रीय भाषा हिंदी का गुणगान करके भारत माँ को एवं देश के वीर सिपाहियों नमन कर बहुत हर्ष के साथ देश-प्रेम गणतंत्र दिवस और विश्व हिंदी दिवस को आज की गोष्ठी में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर आयोजन को समस्त रचनाकारों ने सफ़ल बना दिया।
सभी वरिष्ठ गुणीजनों की गरिमामई उपस्थिति उनकी रचनाओं और समस्त रचनाकारों की कविताओं ने देश-प्रेम और हिंदी भाषा के लिए मन में उत्साह ऊर्जा प्रदान करके गोष्ठी में चार चाँद लगा दिए।
गोष्ठी का संचालन संयोजन कविता बिष्ट, महामंत्री ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर देहरादून, द्वारा किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई महानगर देहरादून की अध्यक्ष डॉ इंदु अग्रवाल जी ने किया। मुख्य अतिथि रहीं आद.मंजू श्रीवास्तव जी,वरिष्ठ साहित्यकार नृत्य, गायन, तबला में निपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी है। विशिष्ट अतिथि रहीं डॉ.सुनीता गोयल जी, (प्रोफेसर गणित गोल्ड मेडलिस्ट) विशिष्ट अतिथि आद. शिवमोहन सिंह जी, वरिष्ठ साहित्यकार। विशिष्ट अतिथि डॉ विद्या सिंह जी, वरिष्ठ साहित्यकार हिंदी भाषाविद।विशिष्ट अतिथि डॉ क्षमा कौशिक जी, वरिष्ठ साहित्यिककार शिक्षका, समस्त वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति और रचनाओं से सभी प्रतिभागियों को लाभन्वित किया।
आमंत्रित स्वर : डॉ इंदु अग्रवाल जी रा. क. स. महिला इकाई महानगर देहरादून की अध्यक्ष , आद. निशा ‘अतुल्य’ महिला इकाई महानगर देहरादून की कोषा अध्यक्ष, महिला इकाई की संरक्षिका शोभा पाराशर , कविता बिष्ट महिला इकाई की महामंत्री, अर्चना झा,अमृता पांडे,स्वाति गर्ग,नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’, आदि रहे।
गोष्ठी का शुभारंभ डॉ क्षमा कौशिक जी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। माँ शारदे के आह्वान के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनदंन किया गया।
सभी वरिष्ठ कवियों को सुनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। आद. मंजू श्रीवास्तव जी ने देश हूं मैं उगते सूरज का उष्मा से भरपूर हूँ मैं।दिया जाता नेह धर्म का, जैसे धूप कपूर हूँ मैं।देश प्रेम एवं हिंदी भाषा पर कविता सुनाकर सबको ऊर्जावान बना दिया। डॉ सुनीता गोयल जी ने अपने वक्तव्य से और देश-प्रेम पर सुंदर रचना वाचन करके सभी को लाभान्वित किया। डॉ विद्या सिंह जी वरिष्ठ साहित्यकार ने हिंदी भाषा एवं देश प्रेम से ओत-प्रोत रचना सुनाकर मन मोह लिया। डॉ क्षमा कौशिक जी ने हे राष्ट्र है सौगंध झुकने हम न देंगे भाल तेराहमें सौगंध हम घटने नदेंगे मान रचना सुनाकर देश भक्ति के भावों से मन्त्र-मुग्ध कर दिया। आद. निशा ‘अतुल्य’ जी ने हिंदी भाषा और देश प्रेम पर तिरंगा हमारी आन-मान-शान है सुनाकर सभी को ऊर्जा प्रदान की।आद.शिव मोहन सिंह जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से कविताएं और गीत सुनाकर सबको मोहित कर दिया। आद. डॉ इंदु अग्रवाल जी ने अपने अनोखे अंदाज में तन्मयता से देश प्रेम पर कविता सुनाकर मन हर्षित किया। कविता बिष्ट ने, भारत माँ की शान में विजय पताका मैं लहराउंगी।आँच न आने दूँगी वतन पर मैं रणचंडी बन जाऊंगी। मुक्तक सुनाकर खूब तालियां बटोरी। अमृता पांडे जी ने आसमां पर सफेद कबूतर छोड़ देने से नहीं दौडेंगे पैगाम शांति के, ए दुनिया वालों ! बहुत सुंदर प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी। नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’जी ने भारत देश हमारा है, ये गणतंत्र हमारा है। इसकी रक्षा और मान का,ये संघर्ष भी हमारा है सुनाकर खूब वाह वाही लूटी।अर्चना झा ने देश प्रेम में छन्द युक्त कविता सुनाकर सभी को हर्षित किया। वन्दिता जी ने सुंदर बैनर बनाया आभार। श्रीकांत ‘श्री’ महिमा ‘श्री’ जी की पावन उपस्थिति मौसम ख़राब होने के कारण कुछ देर ही रही। गोष्ठी में जुड़े समस्त वरिष्ठ दिग्गजों का काव्य-पाठ सुनकर सभी को आनंद आया। उनके सुविचारों से सभी प्रभावित हुए।
तत्पश्चात, अध्यक्षीय उद्बोधन से गोष्ठी ने पूर्णता प्राप्त की। महिला इकाई की अध्यक्ष आद. डॉ. इंदु अग्रवाल जी ने सभी का विशेष आभार किया। और सभी साहित्यकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। गुणीजनों के स्नेह एवं आशीर्वाद पाकर समस्त रचनाकार अभिभूत हुए। “लेखकों का अभिमान है हिंदी भाषा, भारत की शान है हिंदी भाषा”, के गुणगान करके और वीर रस पर रचनाये सुनकर सभी को उत्साह और ऊर्जा की अनुभूति हुई। सफल एवं अतिसुन्दर आयोजन हेतु समस्त रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं साधुवाद🙏💐

कविता बिष्ट (महामंत्री )
राष्ट्रीय कवि संगम
महिला इकाई महानगर देहरादून

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)