**केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यवस्थाओं ने जीता श्रद्धालुओं का दिल**

केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष नए आयाम स्थापित कर रही है। यात्रा के शुरुआती चरण से ही श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या में धाम पहुंच रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। भारी जनसैलाब के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक हर स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पैदल मार्ग पर विश्राम स्थलों, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धाम क्षेत्र में साफ-सफाई, आवास व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन टीमों सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया जा रहा है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालु व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

गाजियाबाद से आए श्रद्धालु अनिल कौशिक ने अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि “प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद उत्कृष्ट हैं। हमें बाबा केदार के दर्शन बहुत सहजता से हुए। धाम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और प्रशासन की टीमें हर समय सहायता के लिए उपलब्ध हैं।”

दिल्ली से पहली बार केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु युगल समनिया ने कहा कि “धाम में आकर अत्यंत सुखद अनुभव हुआ। यहां की व्यवस्थाएं हमारी अपेक्षाओं से कहीं बेहतर हैं। जिला प्रशासन का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

वहीं, बेंगलुरु से आए श्रद्धालु नवीन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि “इतनी ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ हैं।”

महाराष्ट्र के नागपुर से आए राजेंद्र ने भी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि “इतनी ऊंचाई पर इस स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन प्रशासन ने इसे बखूबी निभाया है। विशेष रूप से साफ-सफाई और पुलिस प्रशासन की तत्परता प्रशंसनीय है। हर व्यक्ति की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं।”
#KedarnathYatra2026 #KedarnathDham #KedarnathNews #BabaKedarnath #ChardhamYatra2026 #DevbhoomiUttarakhand

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)