मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एम्स ऋषिकेश से आरम्भ होने वाली ऐरो मेडिकल सर्विस के सम्बन्ध में शीघ्र ही एसओपी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। सीएस  रतूड़ी ने एम्स ऋषिकेश से सभी जिलाधिकारियों, सीएमओ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर अंतिम रूप से एसओपी तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करने को कहा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि एसओपी में राज्य के दुर्गम क्षेत्रों की गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं जिन्हें तत्काल आपात चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हो, उन्हें एम्स की हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं का शीर्ष प्राथमिकता पर लाभ मिलना चाहिए।

एम्स ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि ऐरो मेडिकल सर्विस की एसओपी तैयार हो गई है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस कॉल सेंटर स्थापित कर दिया गया है। हेल्पलाइन ऑडिट प्रोसिजर्स की गुणवत्ता सुधार पर कार्य प्रगति पर है। एम्स के मेडिकल स्टाफ व टीम की कैपिसिटी बिल्डिंग पर कार्य किया जा रहा है।

बैठक में अपर सचिव सोनिका, नमामि बंसल तथा निदेशक एम्स ऋषिकेश प्रो. मीनू सिंह (वर्चुअल माध्यम) मौजूद रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)