मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक-2024 में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 4 खिलाड़ियों (लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50-50 लाख के चेक प्रदान किये। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री ने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 (बालक- बालिका) खिलाड़ियों को कुल 58 लाख 50 हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की। इसके साथ ही 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 ट्रेनरों समेत कुल 392 लोगों को DBT के माध्यम से 7 करोड़ 4 लाख रूपए की धनराशि स्थानांतरित की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों हेतु खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा। जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। “मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाडियों में से 10% खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार द्वारा भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर स्तर पर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। देश के हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर उनसे संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों में प्रमोशन देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की है।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर एवं खेल जगत से जुड़ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)