उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर्स, हवालबाग द्वारा ग्रामीण उद्यमियों को विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रबंधक रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर, हवालबाग योगेश भट्ट ने बताया कि इस केन्द्र की स्थापना उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जून, 2021 में की गयी थी। इससे जहां एक ओर नये उद्यमियों की उद्यम स्थापना की राह आसान हो रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्व से उद्यम संचालित कर रहे उद्यमियों को उद्यम विस्तार में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस केन्द्र के माध्यम से कुमाऊं के अन्य जनपदों में स्थापित रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर (आर बी आई) को मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस केन्द्र द्वारा फल प्रसंस्करण, होम स्टे, कृषि आधारित, हैण्डलूम एवं हस्तशिल्प, आयुर्वेद एवं अन्य से सम्बन्धित उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं को प्रदान किया जाता है। केन्द्र द्वारा उद्यमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गयी है। जिससे उद्यम से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्राप्त भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त उद्यमियों को ऑनलाइन उत्पाद विपणन हेतु बेहतर उत्पाद फोटो शूट, उत्पाद विवरण लेखन, डिजिटल मार्केटिंग आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उद्यमियों की समय-समय पर विभिन्न स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों से मुलाकात भी करवायी जाती है जिससे उन्हें नये क्रेता प्राप्त हों, साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार लाने का भी अवसर प्राप्त हो।
उन्होंने बताया कि आर.बी.आई. के माध्यम से ऐसे उद्यमियों को भी सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है जो आर.बी.आई. के साथ पंजीकृत तो नहीं हैं, लेकिन उद्यम संचालन संबंधी आवश्यक सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक कुल 272 उद्यमियों को विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान की गयी हैं। उन्होंने बताया कि आर.बी.आई. के माध्यम से अपने साथ पंजीकृत एवं अन्य उद्यमियों को भी उत्पाद प्रदर्शन एवं विपणन हेतु आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों, प्रदर्शनी एवं अन्य अवसरों हेतु ससमय सूचना उपलब्ध करायी जाती है। साथ ही विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से भी उद्यमियों के उत्पाद विक्रय हेतु उन्हें पंजीकृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के उद्यमियों को लिंघम, ई समुदाय, मेक माई ट्रिप, बुकिंग डॉट काम, अमेजन, पीएमएमई स्टोर, विलोटेल आदि में पंजीकृत कर बेहतर बाजार देने का प्रयास किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)