भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के अंतर्गत आज उत्तराखण्ड राज्य के अंतर्गत वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर, इस आपदा से निपटने संबंधी उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल , बेमुंडा , आगराखाल आदि वन रेंजों का दौरा कर वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग द्वारा किए गए उपायों एवं स्थानीय निवासियों के स्तर पर प्रदान किए जा रहे सहयोग का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आज हालात नियंत्रण में हैं इसलिए स्थलीय निरीक्षण आवश्यक था ताकि यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों का जायज़ा लिया जा सके। केंद्र सरकार और राज्य सरकार वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम कर रही है।
इस मौक़े पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार किशोर उपाध्याय सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)