देहरादून में चौकी इंचार्ज ने किया योगा ट्रेनर के साथ दुष्कर्म
चोरी की रिपोर्ट लिखाने आई महिला से की दोस्ती, फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप

देहरादून में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने वर्दी को शर्मसार कर दिया। रायपुर थाना के तहत मयूर विहार पुलिस चौकी के इंचार्ज ने योगा ट्रेनर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ दी आरोपित को एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीड़ित महिला चोरी की रिपोर्ट लिखाने आई थी और फिर चौकी इंचार्ज ने उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। राजपुर थाने में दर्ज मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है। जबकि, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अजय सिंह।
राजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला योगा सिखाती है। महिला ने पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में राजपुर थाने में घर में चोरी संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता महिला योगा ट्रेनर है और वह विदेश से पढ़ी-लिखी हैं। योगा ट्रेनर का पति भी विदेश में रहता है। जिस समय यह चोरी की घटना हुई थी, उस समय दारोगा मनोज भट्ट चौकी प्रभारी कुठाल गेट थे। उनके पास यह विवेचना आई थी। विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट महिला को केस सिलसिले में नैनीताल ले गया और वहां होटल में कमरा बुक कर पुलिस का रौब झाड़ते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दारोगा लगातार उसे धमकी दे रहा था कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो वह केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं करेगा।

 

इसके बाद दारोगा मनोज भट्ट को चौकी प्रभारी मयूर विहार बनाया गया तो उन्होंने मयूर विहार में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। आरोप है कि यहां पर महिला को कई बार फ्लैट में जबरन बुलाया गया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी की पत्नी से बातचीत करनी चाही तो उसने भी गाली गलौज की। पीड़ित ने इस बारे में विदेश में अपने पति को पूरा हाल बताया। चौकी प्रभारी की धमकी से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से भी की। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)