उत्तराखंड चारधाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यस्थित संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गठित हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बदरीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा मार्ग और बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धाम में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, आवास, संचार, विद्युत, परिवहन, रजिस्ट्रेशन, मंदिर में टोकन दर्शन, साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। अपर मुख्य सचिव ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, आस्था पथ, शेषनेत्र झील, तीर्थ पुरोहित आवास, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन आदि निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सीएस वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)