अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड श्री ए.पी. अंशुमान द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक के साथ ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश में दिनांक 01.05.2024 से 02 माह का ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। इस अभियान में गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को बनाया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 05-05 तलाशी टीम व शेष जनपदों में 01-01 तलाशी टीम (प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4) का गठन किया गया है। इस अभियान हेतु अन्य सम्बन्धित विभागों/संस्थाओं यथा सी.डब्लू.सी., समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अभियोजन, श्रम विभाग, आश्रय गृह, एन.जी.ओ. एवं चाइल्ड हेल्पलाइन का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)