मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर गढ़वाल, जिलाधिकारी देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने ट्रैफिक मैनेजमेंट हेतु जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने तथा लघु अवधि के सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट्स के वैकल्पिक मार्गो के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा आरंभ होने से पूर्व ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर शनिवार से अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के संबंध में ऋषिकेश में राफ्टिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास ही पर्यटकों के वाहनों हेतु निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे होटल व रेस्टोरेंट मालिकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाए जो अपने कर्मचारियों व ग्राहकों हेतु उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्य सचिव ने विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नीलकंठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ट्रैफिक मैनेजमेंट को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)