नारी के संघर्ष, मानवीय संबंधों को रेखांकित करता है डॉली डबराल का उपन्यास

साहित्यकार डॉली डबराल के नए उपन्यास कहते तो.. का विमोचन रविवार को नगर निगम सभागार में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, संस्कृत विवि की पूर्व कुलपति डॉ सुधारानी पांडेय, हिमालया वेलनेस कम्पनी के प्रेजिडेंट डॉ एस फारुख, प्रकृति वैली स्कूल की प्रिंसीपल मधु बेरी, लेखिका डॉ बसंती मठपाल व कृष्णा खुराना ने किया। मौके पर डॉ राम विनय सिंह व असीम शुक्ल को डॉ शेरजंग गर्ग स्मृति सम्मान भी प्रदान किया गया।

महिला अभिव्यक्ति मंच जिजीविषा द्वारा अनेक ख्यातिलब्ध लेखक व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मेयर गामा ने कहा कि डॉली डबराल के अब तक के लेखन में महिलाओं के मुद्दों पर बड़े विस्तार से लिखा गया है। अध्यक्षता कर रही डॉ सुधा पांडेय ने कहा कि ये एक भावनात्मक नारी प्रधान उपन्यास है। जिसमें जीवंतता के साथ एक संदेश दिया गया है। डॉली डबराल ने कहा कि कहते तो..उपन्यास नारी के सामाजिक प्रतिबंधों, मानसिक, शारिरिक यंत्रणाओं, मानवीय संबंधों, द्वंद्व, सामाजिक विषमता, पारिवारिक पृष्ठभूमि व उनकी दशा पर रोशनी डालता है। यह डाक्टरी पेशे पर व्यंग्य है और उनकी अंधाधुंध मनमानियों पर तंज कसता है। कथाकार सुभाष पंत ने कहा कि यह उद्दात प्रेम का बेमिसाल नमूना है। जितेन ठाकुर ने कहा कि, सरल सहज भाषा का विशिष्ट उपन्सास है। मदन शर्मा ने कहा कि उपन्यास प्रवाहमयी है और इसे एक बार में ही पूरा पढ़ा जा सकता है। कहानीकार गुरुदीप खुराना ने कहा कि पुरूषवादी समाज में मर्दांनगी का दंभ, स्त्रियों के प्रति संवेदनहीनता हर जगह नजर आती है। डा.बसंती मठपाल ने कहा कि उपन्यास में संघर्ष, द्वंद्व, प्रेम, परिश्रम, कोमल सपनों का संसार रोचकता से बुना गया है। कृष्णा खुराना ने कहा कि लेखिका ने स्त्री विमर्श के साथ चिकित्सकों की संवेदनहीनता को उजागर किया है। डा.एस फारूख ने डॉली डबराल द्वरा उठाए गए विषय की प्रशंसा की। डॉ क्षमा कौशिक ने डॉ राम विनय सिंह व शादाब अली ने डॉ असीम शुक्ल का परिचय दिया। मौके पर कहकशां, संगीता लखेड़ा, अपर्णा बाजपेयी, डॉ चंपा श्रीवास्तव, राजीव बेरी, डीएन चंदोला, सुधांशु कुकरेती, मीनाक्षी गंडोत्रा, डॉ दलजीत कौर, रानू बिष्ट, रुचि करोड़िया मौजूद रही। संचालन बीना बेंजवाल ने किया।
कार्यक्रम का रिकॉर्ड प्रसारण देखने के लिए अजयश्री टाइम्स फेसबुक पेज के दिए गए निम्न लिंक को प्रेस करें

https://www.facebook.com/100947614962916/videos/1063925627776382/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/309026021071653/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/620608519141347/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/605917440685529/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/418325646388007/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/2340031702795139/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/600313904591793/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/320895816299399/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/316457253471503/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/6539294842809863/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/521500812558913/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/800508327340212/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/651527402651795/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/192019636386189/
https://www.facebook.com/100947614962916/videos/444653920460614/

