अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य की 05 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 हजार 139 मतदान कार्मिकों और पुलिस कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 12 हजार 670 ऐसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और आवश्यक सेवा वाले विभागों से जुड़े कार्मिक हैं। राज्य में 93 हजार 187 सर्विस वोटर भी हैं। उन्होंने कहा कि जिन सर्विस वोटरों के मतगणना दिवस तक प्रातः 08 बजे तक डाक मतपत्र आरओ तक पहुंच जाएंगे, उन सभी को मतगणना में शामिल किया जाएगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)