अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए  कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथों पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घण्टे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घण्टे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्तरराज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जा रहा है। सभी चेक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। 17 अप्रैल सायं 05 बजे से 19 अप्रैल सायं 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)