देहरादून: उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। केदारनाथ के कपाट 10 मई, बदरीनाथ के कपाट 12 मई, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया को खुलेंगे। 8 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की शुरुआत होनी थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। बताया जा रहा है कि जल्‍द ही ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो सकता है। इस बार यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की पर्ची पर जरूरी मोबाइल नंबर भी लिखे मिलेंगे। मैनुअल रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर भी खोले जाएंगे। इस बार किसी भी यात्री को बगैर पंजीकरण चारधाम पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/chardham-yatra-uttarakhand.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद Chardham Darshan Live पर क्लिक करें। यहां से https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाकर डिटेल भरें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)