मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया।  उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप हमारे ब्रांड एंबेसडर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर की भूमिका आप लोगों ने निभाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज ग्राउण्डिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिंग की जा रही है, इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिग की जा चुकी है। प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण बन रहा है। यह ग्राउण्डिंग हमारे द्वारा सम्पादित एमओयू का 20 प्रतिशत है, जो हमने महज 3 माह में प्राप्त किया है। इसे हम शत-प्रतिशत करेंगे। हमने इन्वेस्टर समिट के दौरान जो सपने देखे थे, वे सपने अब धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुए 3.56 लाख करोड़ के एमओयू को इसी तरह समय-समय पर धरातल पर उतारने का काम आप सभी के सहयोग से किया जाएगा। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के साथ ही एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित करने का संकल्प है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उद्योग समूहों के प्रतिनिधि, उद्योगपतिगण सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)