अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अक्टूबर माह में होने वाला यह भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ तथा लो.नि.वि. को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गों की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने और प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उरेडा को पुख्ता इंतजाम के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिले में वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग को वाहन पूल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसीएस ने पर्याप्त आवासीय व्यवस्था हेतु आईटीबीपी तथा केएमवीएन को निर्देश दिए हैं। एसीएस  रतूड़ी ने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्य सचिव प्रधानमंत्री जी के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण हेतु कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, पकंज कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)