मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुच्चु पानी, देहरादून में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं अमृत वाटिका के लिए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई एवं सेल्फी भी ली गई। मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज मुख्य सेवक के रूप में उन्हें सभी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से आज सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका सम्पूर्ण विश्व में फैल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि की गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी,  प्रेमचन्द अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु चौहान, मेयर देहरादून  सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमर्गाइं, विधायक  मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)