मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “Changing Paradigms in Business and Technology” एवं “Innovative Management Practices” नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने दीक्षारंभ (सत्रारम्भ) समारोह में आए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेश के साथ ही जीवन में एक नए अध्याय की शुरूवात हुई है। जीवन में शिक्षा का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। उच्च शिक्षा में प्रवेश जीवन में ज्ञान के महत्व को इंगित करने का एक अभिनव क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दून विवि में लोक भाषाओं, बोलियों एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने हेतु स्थापित डॉ० नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र प्रदेश की भाषाओं व साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए शिक्षा और उनके कौशल विकास में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री विनोद चमोली, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो सुरेखा डंगवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)