उत्तराखंड के पहले सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ पर आज होगा निनाद उत्सव का आगाज

देहरादून । उत्तराखंड राज्य के पहले सांस्कृतिक केंद्र के शुभारंभ पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में संस्कृति विभाग द्वारा 7 से 10 जुलाई तक निनाद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक संध्या, लोकनृत्य, लोकसंगीत, पारम्परिक भोज, साहित्य प्रदर्शनी, संस्कृति सिनेमा पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमामालिनी की दुर्गा प्रस्तुति, सिनेमा संस्कृति खंड में प्रसून जोशी, बिजेन्द्र काला, संजय मिश्रा के विचार सुनने का मौका मिलेगा।

साथ ही इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांजीलाल की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। निंबूवाला गढ़ी कैंट स्थित हिमालय सांस्कृतिक केन्द्र में हुई प्रेसवार्ता में सचिव हरीश सेमवाल ने बताया कि आयोजन के पहले दिन सात जुलाई को उत्तराखंड की लोक सांस्कृतिक विरासत के साथ ही राज्य संग्रहालय, ललित कला व पुस्तक प्रदर्शनी, पहाड़ी फूड कोट का उद्घाटन होगा। जहां भारत वे प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां दिखाई जाएगी। दिन राजस्थान, आसाम, बंगाल, उत्तराखंड के लोककलाकारों के साथ ही पवनदीप राजन व अरुणिता कांजीलील की प्रस्तुति होगी। प्रदेश की लोक सांस्कृतिक विरासत शनिवार को सूफी गायिका डॉ. ममता जोशी का सूफी गायन, रविवार को उत्तराखंड का प्रसिद्ध मकरव्यू, सोमवार 10 जुलाई को अभिनेत्री हेमा मालिनी का दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। उत्तराखंड की लोक सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने वाले लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, जागर गायक प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, संस्कृतिकर्मी माधुरी बड़थ्वाल मौजूद रहेंगे। राज्य की संस्कृति व परंपरा को दर्शाती फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)