देहरादून : उत्तराखंड राज्यपाल की ओर से गरीब मेधावी छात्रों के लिए अच्छी पहल शुरू की जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण अगर कोई छात्र दाखिले के बाद अपनी फीस जमा नहीं कर पा रहा है तो राज्यपाल सचिवालय, राजभवन उत्तराखंड की ओर से उन्हें सहायता दी जाएगी। ऐसे मेधावी छात्र 6 दिसंबर तक राजभवन में सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखंड राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, “उत्तराखण्ड राज्य के ऐसे मेधावी / प्रतिभाशाली छात्र/छात्रायें जो आर्थिक रूप से कमजोर / निर्धन हों तथा जो मेडिकल / इंजीनियरिंग / वाणिज्य वर्ग / कलावर्ग / भारतीय प्रबन्धन संस्थान आदि में दाखिले हेतु उर्त्तीण हुये हों, परन्तु शुल्क वहन करने में असमर्थ हैं,

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के उन सभी गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं का जिम्मा उठाया है जोकि फीस देने में असमर्थ है। बीते रोज मंगलवार को उत्तराखंड राजभवन से एक आदेश जारी हुआ है। जिसमें कि ऐसे सभी उत्कृष्ट और मेधावी छात्रों को मदद करने की बात कही गई है जो कि पढ़ने में तेज है, और किसी भी तरह का एंट्रेंस एग्जाम निकाल चुके हैं। लेकिन एडमिशन और आगे की पढ़ाई के लिए उनके पास पैसा नहीं है तो ऐसे छात्र उत्तराखंड राजभवन मैं फीस के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड राजभवन से ऐसे छात्रों को फीस के लिए आर्थिक मदद की जाएगी ताकि वह अपनी हायर एजुकेशन जारी रख पाए।

एप्लिकेशन के साथ अपने सभी डाक्यूमेंट्स सेल्फ अटेस्ट करके उत्तराखंड राजभवन को भेजना होगा और यह 6 दिसम्बर 2021 से पहले भेजना होगा। डाक्यूमेंट्स में एंट्रेंस एग्जाम या फिर एडमिशन प्रमाण पत्र, पिछली मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर 6 दिसंबर 2021 तक देहरादून गढ़ी कैंट स्थित राजभवन में राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखंड, न्यू कैंट रोड देहरादून में जमा कर सकते हैं।

राजभवन से जारी हुआ आदेश

राजभवन से जारी हुआ आदेश

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)