*मर्डर या आत्महत्या???भटकते कदम गुमराह होता युवा… कहाँ है अंत जिम्मेदार कौन*??
देहरादून घटना शहर कोतवाली की लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र की है।यहाँ एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की या उसे मार दिया गया बताया जा रहा है की यहां सहारनपुर रोड से सटे एक मोहल्ले में रहने वाला एक परिवार जो किराये के मकान में ऊपर के हिस्से में रहता है। उनकी एक 17 वर्ष की बेटी भी उनके साथ रहती थी। किशोरी के कमरे की खिड़की और दरवाजा सड़क की ओर खुलता है। उनके पड़ोसियों ने सोमवार रात में देखा कि इस कमरे की लाइट ऑन थी।
सामने रहने वाले व्यक्ति ने खिड़की से देखा तो उन्हें लगा कि किशोरी बिस्तर पर खड़ी है। लेकिन, काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने किशोरी के पिता को फोन किया। फोन नहीं लगा तो पड़ोसी ने किशोरी के मामा को फोन किया। मामा वहां पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

दीवार पर खून से लिखा… तुम दोनों खुश रहना
किशोरी के पिता और उसकी मां कमरे की छत पर सोए हुए थे। मामा ने दोनों को जगाया और पुलिस को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि किशोरी पंखे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। नाबालिग ने अपने खून से दीवार पर लिखा है कि मैं तुम्हारी जिंदगी से जा रही हूं तुम दोनों खुश रहना। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
अब यहां बात दूसरी तरफ घूम गई। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी शादाब कुरैशी नाम के युवक से प्यार करती थी। इस बात के लिए परिजन मना करते थे। लेकिन, वह नहीं मानती थी। इसको लेकर कभी कभार माता-पिता किशोरी को डांट देते थे।
किशोरी के पिता ने पोस्टमार्टम के बाद आरोप लगाए कि शादाब सोमवार रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ उनके घर पर आया था। वह किशोरी के कमरे में गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने किशोरी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। शादाब कमरे के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर भाग गया। सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनाक्रम जो भी हो परन्तु स्थितिया अपने पीछे बहुत सारे सवाल छोड़ रही है और जवाब का इन्तजार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगा

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)