उत्तराखण्ड राज्य में विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल का हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग ने एकीकृत समर्थ पोर्टल की शुरुआत कर दी है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी कैंपस व महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रकिया एक जून से शुरू करने की तैयारी है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने आज एकीकृत समर्थ पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को तमाम जानकारियां एक ही पोर्टल में उपलब्ध हो जाएंगी। इसके अलावा यहां छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे। बताया जा रह है कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने सब्जेक्ट सिलेक्शन से लेकर कैंपस चॉइस तक के लिए आवेदन कर सकते है। छात्र मोबाइल के जरिए सरलता से पंजीकरण के जरिए अपनी पसंद के 10 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मेरिट के आधार पर होंगे विषय आवंटित
वहीं बताया जा रहा है कि पोर्टल में 50 रुपये पंजीकरण शुल्क चुकाने के बाद छात्रों को यूजर, आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके जरिए ही फॉर्म खुलेगा जिसमें छात्र अपने 10 पसंदीदा कैंपस या महाविद्यालयों का प्राथमिकता के अनुसार चयन कर सकते हैं। छात्रों को साइंस, आर्ट या कॉमर्स का संयुक्त विकल्प चुनने की भी व्यवस्था है। महाविद्यालय स्तर पर काउंसलिंग के जरिए मेरिट के आधार पर विषय आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से विद्यार्थियों को महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु अब जगह जगह नहीं भटकना पड़ेगा। कोई भी अभ्यर्थी पंजीकरण के समय अपनी पसंद के अधिकतम 10 महाविद्यालयो में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। मेरिट के आधार पर अभ्यार्थी को महाविद्यालय में प्रवेश मिल पाएगा। पोर्टल के शुभारंभ से विद्यार्थियों के समय एवं फॉर्म में लगने वाली राशि की बचत होगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार एक प्रदेश एक प्रवेश एक परीक्षा और एक परिणाम के संकल्प को पूरा कर रही हैं.

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में डिग्री कॉलेज बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। राज्य में विद्यार्थियों हेतु डिजिटल लाइब्रेरी पर भी कार्य किया जा रहा है। राज्य में प्रोफेशनल एवं मॉडल कॉलेजों की स्थापना तेजी से हो रही है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम हो इसके लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्यरत है।

जो छात्र छात्राएं कक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण हुए हैं एवं सत्र 2023-24 किसी भी परिसर अथवा विश्वविद्यालय में स्नातक (बी०ए०/बी ०एस०सी ०/बी०कॉम०) प्रथम सेमेस्टर (NEP) में प्रवेश लेना चाहते हैं । आपको अवगत करा दें कि इस वर्ष आपके प्रवेश की प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ पोर्टल द्वारा संचालित होगी । वर्तमान में विभिन्न परिसरों और महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं आप सभी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं  https://ukadmission.samarth.ac.in

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)