राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई  ने मनाया होली मिलन प्रोग्राम

‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई
महानगर, देहरादून के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी ‘होली के रंग कवियों के संग’ 25 फरवरी (शनिवार) को कविता बिष्ट ‘नेह’ के निवास स्थान, इंजिनियर्स एन्क्लेव, जी.एम.एस. रोड, देहरादून में सम्पन्न हुई।
आज की गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. सुधा रानी पांडे जी रही। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. इंदु अग्रवाल जी द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथियों में ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत ‘श्री’ जी, महिमा ‘श्री’, श्री जसवीर हलधर जी एवं अम्बर खरबंदा जी, अजय मोहन जी, शिव मोहन सिंह जी, डॉली डबराल जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री के.डी.शर्मा जी, श्री राकेश जैन जी, श्रीमती नीता कुकरेती जी, श्रीमती ऋतु गोयल जी, श्रीमती मीरा नवेली जी तथा श्रीमती मंजू श्रीवास्तव जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
गोष्ठी का संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ गढ़वाल महामंत्री मणि अग्रवाल ‘मणिका’ जी एवं दूसरे सत्र का संचालन उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा कौशिक द्वारा किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ सुश्री अदिति बिष्ट द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।
तत्पश्चात काव्य पाठ की धारा में सभी ने रंग-बिरंगी होली पर अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुति से मंच को शोभायमान बनाया। होली के रंग में रंगकर अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई प्रेषित की। सभी की शुभकामनाओ एवं सुंदर रचनाओं ने पूरे प्रांगण को अपने रंग से सराबोर कर दिया। फ़ागुन की रंगीनियों ने मन को हर्षित किया। श्रीकांत ‘श्री’ जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से अपने उदगार उकेरे। महिमा ‘श्री’ जी ने होली गीत, मुख्य अतिथि मंजू श्रीवास्तव जी की रचना और वरिष्ठ कवि श्री अंबर खरबंदा जी की रचनाओं ने सभी का मन मोह लिया। ‘दुष्यंत’ पुरस्कार से सम्मानित ओज के कवि श्री जसवीर हलधर जी ने देश भक्ति एवं होली के सुंदर सारगर्भित छंद सुना कर आत्मविभोर किया। मणि अग्रवाल जी ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कविता बिष्ट जी ने होली पर घनाक्षरी सुनाई। रेखा जी की रचना ने मन मोह लिया। झरना माथुर जी ने सुंदर श्रृंगार रस गाया। संगीता कुकरेती जी की प्रस्तुति ने खूब वाह-वाही लूटी। नीता कुकरेती जी ने माहौल को संगीतमय बना दिया। आभा दुनवी जी ने बेहतरीन ग़ज़ल सुनाई। श्रीमती वन्दिता जी ने बहुत सुंदर गीत से सराबोर कर दिया। श्रीमती मंजू श्रीवास्तव जी ने सुंदर गीत गाया।श्री सतेंद्र जी, महेश्वरी कनेरीजी, सूरज जी , पवन शर्मा जी, संजय प्रधान जी, श्री हरीश रवि जी, महिमा ‘श्री’ जी, मीरा नवेली जी, श्री शिव मोहन जी ने बहुत सुंदर दोहों से मन हर्षित कर दिया। श्री संजय प्रधान जी ने बहुत सुंदर रचना सुनाई ।जी.के. पिपिल जी, डॉ क्षमा कौशिक जी, श्रीमती डॉली डबराल जी, श्री के.डी. शर्मा जी, डॉ. इंदु अग्रवाल जी, देवेंद्र जालवाल जी ने बहुत सुंदर काव्य पाठ करके प्रांगण को सकारात्मक ऊर्जा से शोभायमान बना दिया। श्री देवेन्द्र जालवाल जी पहली बार माता-पिताजी पर सुंदर रचना का वाचन किया। श्री अजय मोहन जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, डॉ सुधा रानी पांडे जी एवं डॉली डबराल जी की पावन उपस्थिति रही। श्रीमती हरीश रवि जी , श्रीमती ऋतु गोयल जी, श्रीमती निर्मला सिंह जी, श्रीमती पिंकी जलवाल जी, श्रीमती जया रावत जी, श्रीमती कमला बिष्ट जी, श्रीमती संगीता मित्तल जी श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता जी हिया जालवाल जी आप सभी की पावन उपस्थिति रही। सभी कवियो को बेहतरीन काव्य पाठ हेतु स्नेह तथा शुभकामनाएं प्राप्त हुई। डॉ. इंदु अग्रवाल जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन से गोष्ठी को पूर्णिता प्रदान की और अपनी रचना के वाचन से मन को हर्षित किया। सभी की होली के रंग में रंगी रचनाओं से आज की सफल मासिक गोष्ठी में चार चाँद लग गए।
सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु सभी वरिष्ठ कवि एवं कवयित्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏💐

कविता बिष्ट, महामंत्री
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई
महानगर देहरादून, उत्तराखंड

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)