डॉ० लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ‘विमल’ वसन्तश्री सम्मान से सम्मानित

देहरादून 02 फरवरी 2023 । प्रगतिशील क्लब देहरादून द्वारा 29वां वसन्तश्री सम्मान हेतु डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ‘विमल’ जी का चयन किया गया, जिसका सम्मान समारोह आज संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ० आनन्द प्रकाश सक्सेना के सहस्त्रधारा मार्ग आवास पर आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चित्रकार, मूर्तिकार, साहित्यकार श्री ज्ञानेन्द्र कुमार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु वरिष्ठ शायर मुनीष सक्सेना को आमहित किया गया था। विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड बाल कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पर्यावरणविद श्री जगदीश बावला जी को आमंत्रित किया गया था। मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्जित करने से प्रारम्भ कार्यक्रम में कवियों द्वारा डॉ. विमल के सम्मान में कविताएं भी प्रस्तुत की गयी।

डॉ. लक्ष्मीकांत जी को श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, मुनीष सक्सेना, डॉ. ए.पी. सक्सेना, जगदीश बाबला एवं विशम्बरनाथ बजाज द्वारा शॉल, सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न एवं गणेश की मूर्ति प्रदान की गयी जिसमें पीयूष भटनागर, संस्था सचिव राहुल कोचगवे, स्वप्निल सिन्हा आदि ने सहयोग किया। डॉ. विमल जी द्वारा 29वें वसन्तश्री सम्मान हेतु उनका चयन किये जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया जिसके उपरान्त काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टी०के० अग्रवाल, कौशल्या अग्रवाल, इकबाल आजर, रईस अहमद फिगार, एडवोकेट गौरव त्रिपाठी, मुकेश, एडवोकेट वर्तिका त्रिपाठी, एडवोकेट अनिता रावत, संगीता शाह, श्रीमती सक्सेना, कपिल मिश्रा एवं गोपाल चोकियाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। विदित हो कि संस्था 29 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलाकारों / साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित करता आया है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बाबला जी द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)