दून का गांधी पार्क अब सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक

देहरादून। दून शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी पार्क अब दिन में भी खुलना शुरू हो गया है। अब पार्क सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक लगातार पार्क खुला रहेगा।….बजे से दोपहर एक बजे तक पार्क बन्द रहता था। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि पार्क लोगों की सुविधा के लिए है। इसलिए पार्क ज्यादातर समय खुले रहेंगे।

अभी तक पार्क सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे और फिर दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खुला रहता था। दिन के समय 10 से एक बजे तक पार्क में लोगों की एंट्री बंद रहती इस बीच लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अक्सर लोग लंबे समय तक पार्क के बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार करते थे। । नगर आयुक्त मनुज गोयल ने तत्काल लोक निर्माण अनुभाग को आदेश जारी किया कि गांधी पार्क का गेट दिन के समय खुला रखें। ताकि स्थानीय लोग और पर्यटक यहां दिन के समय बैठ सकें व घूम फिर सकें।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)