सदा सहयोग को तत्पर दून पुलिस

देहरादून: राजपुर रोड़ Marbella Hotel And Resorts Llp के समीप चोरी हुए मोबाइल , पर्स की चोरी की वारदात को डालनवाला थाना क्षेत्र में खोए और चोरी हुए जिनके फोन थे । उन व्यक्तियों को सौंप दिए हैं. घटना को चौकी इंचार्ज हाथीबड़कला देवेश खुगशाल और चीता पुलिस के मनोहर रावत एवं गुलशन चौधरी, एवं मनोज कुमार के सहयोग से पुलिस के अन्य साथियों ने कुछ ही घण्टो में CCTV की मदद से चोरों को पकड़ लिया। मोबाइलों की रिकवरी के लिए जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये मोबाइल रिकवरी सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोबाइल की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं. पूर्व में भी पुलिस टीम द्वारा कई मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है.चौकी इंचार्ज हाथीबड़कला देवेश खुगशाल और चीता पुलिस के मनोहर रावत एवं गुलशन चौधरी, एवं मनोज कुमार ने एक मित्र पुलिस की भांति लोगों की सहायता की चोरी की घटना से परेशान हुए सभी लोगों ने उत्तराखंड पुलिस तारीफ की।

