*अजयश्री फाउंडेशन ने चलें सच तक चैनल किया लॉन्च इस अवसर में दून के सामाजिक हस्तियों को किया सम्मानित*

*देहरादून।* अजयश्री फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर में दूनघाटी के सामाजिक हस्तियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर में अजयश्री फाउंडेशन की मीडिया विंग अजयश्री टाइम्स ने अपना नया यू टयूब चैनल चलें सच तक लॉन्च किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं पर्यावरणविद जगदीश बाबला ने की। इस अवसर में प्रसिद्ध चित्रकार एवं कवि ज्ञानेंद्र कुमार ने अपना लोकप्रिय भजन ” दुख चंदन होता” सुनाया अजयश्री फाउंडेशन की अध्यक्ष विजयश्री वन्दिता को समर्पित कर ” । इस अवसर में अजयश्री फाउंडेशन के मंच में राष्ट्रीय कवि संगम की महिला इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन भी हुआ कवि कवयित्रियों की कविताओं से महौल पूरा कवितामयी हो गया । कार्यक्रम का संचालन कविता बिष्ट ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ कवयित्री मणि अग्रवाल ‘मणिका’ की सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर में कविता बिष्ट ‘नेह’, ,अनिल अग्रवाल ,इंदु अग्रवाल ,मणि अग्रवाल मणिका, श्रीकांत श्री , जसवीर हलधर , डॉ सुहेला अहमद , डॉ. क्षमा, कौशिक , राजेश डोभाल ,अम्बर खरबंदा ,पूनम बडोला शिव मोहन, प्रभा सलूजा, विजयश्री वन्दिता आदि सभी सम्मानित कवि शायरों ने कविता सुनाई एवं अपने विचार प्रकट किए साथ ही बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। अजयश्री फाउंडेशन की चैयरमैन विजयश्री वन्दिता ने सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)