राष्ट्रीय एकता का एहसास कराता सांस्कृतिक कार्यक्रम का  हुआ  आयोजन

देहरादून।एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मी विहार बहादराबाद में ओशीन कला एवं संस्कृति मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इंदिरा गांधी पर्यावरण अवार्ड से सम्मानित मुख्य अतिथि जगदीश बावला ने कहा कि गायन, शास्त्रीय, नृत्य जैसी सभी प्रकार की विधाएं व्यक्ति की साधना से जुड़ी हुई हैं। हमें ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, जिससे सभी बच्चे अपने संस्कृति से जुड़े रहें। कार्यक्रम में तपस्या शास्त्रीय नृत्य एकेडमी, देहरादून से आए बच्चों ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियाकार्यक्रम में भगवानपुर बहादराबाद रुड़की हरिद्वार एवं देहरादून के कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई विशेषकर तपस्या शास्त्रीय संगीत विद्यालय की डायरेक्टर प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षित छात्रों द्वारा तैयार भरतनाट्यम एवं कत्थक के विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति द्वारा दर्शकों को एवं छात्र छात्राओं को तालियां बजाने हेतु को मजबूर किया कार्यक्रम की सभी दर्शकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई गणेश एवं गुरु वंदना से कार्यक्रम में जहां हनुमान चालीसा 12 राशियों पर आधारित नृत्य द्रौपदी चीरहरण शिव कीर्तन आदि की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में जहां अरमान सक्सेना के तबला सोलो वादन की प्रस्तुति की जोरदार प्रशंसा की गई तपस्या का शास्त्रीय डांस एकेडमी की गुरु श्रीमती माया वी द्वारा परम पुरूसुद् दुर्गा स्तुति द्रौपदी मंगलम विश्वकर्म आदि की भव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की गई देहरादून के निशा संगीत विद्यालय गुरु श्रीमती निशा मार्कंडेय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई साथ ही स्वर्णिमा मार्कंडेय द्वारा वायलिन वादन एवं भैरवी मार्कंडेय द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् समाजसेवी जगदीश बाबला जी मौजूद थे | विशेष अतिथि के रूप मे विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौहान जी श्रीमती निशा मार्कंडेय ख्याति प्राप्त एवं समाजसेवी डॉ अमरदीप द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर देवेंद्र चौहान भूपेंद्र चौहान अजय त्यागी अनुराधा त्यागी जी के दर्शन निशा मार्कंडेय जी राहुल मार्कंडेय जी पंकज पपनोइ , उषा चोधरी ,रश्मि चौहान,भैरवी एवं भारत विकास परिषद की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती कमला जोशी आदि उपस्थित रहे मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम की भव्यता संतुलित रूप कम समय में अधिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रशंसनीय थी कार्यक्रम अपने आप में राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत हुआ हुआ है जो कि प्रशंसनीय था कार्यक्रम को ओशीन कला एवं संस्कृति मंच के सहयोग से आयोजित किया गया। सभी लोगों द्वारा व्यवस्थित व्यवस्था की भी प्रशंसा की गई कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मनीषा और प्रियंका द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)