International families day 2022 हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस (International day of families) मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत 1993 में हुई, लेकिन नियमित रूप से इसे 1996 से मनाया जा रहा है। 1996 के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर एक विशेष आदर्श वाक्य (Theme) तय की। इसके बाद हर साल इस दिन के लिए खासतौर पर थीम बनाई जाती है।

 

क्या है अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की इस बार की थीम :
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 की थीम (Families and Urbanization) यानी ‘परिवार और शहरीकरण’है। इसका मकसद टिकाऊ परिवार के अनुकूल शहरी नीतियों के महत्व पर जागरूकता पैदा करना है। बता दें कि 2021 में इसकी थीम (Family and New Technologies) यानी परिवार और नई तकनीकें थी।

भारत में कैसे मनाया जाता है विश्व परिवार दिवस :
विश्व परिवार दिवस (International day of families) भारत में जोर-शोर से मनाया जाता है। इस दिन देशभर में विभिन्न परिवारों के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और परिवारों के महत्व को समझाने के लिए संगोष्ठी, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित की जाती हैं। देश के अलग-अलग सामाजिक संगठन परिवार के महत्व को बताने के लिए कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इतना ही नहीं, देश की कई जानी-मानी कंपनियां इस दिनअपने कर्मचारियों के परिवारों को कंपनी के कामकाज से परिचित करवाती हैं और उनका सम्मान भी करती हैं।

 

विश्व परिवार दिवस पर करें ये काम :
विश्व परिवार दिवस (International day of families) पर लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वो अपना पूरा दिन परिवार को समर्पित करें। इस दिन आप अपनी फैमिली के साथ कोई पारिवारिक गेम खेल सकते हैं। परिवार में किसको क्या पसंद है, इस बात का ध्यान रखते हुए एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। परिवार के साथ कोई अच्छी फिल्म प्लान कर सकते हैं, जिसे सभी लोग मिलकर देखें। इसके अलावा और भी कई मनोरजंक एक्टिविटी हैं, जिन्हें फैमिली के साथ किया जा सकता है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)